Sant Seva ParishadSant Seva ParishadSSP · sant seva
← Verse view|📖 Kabir Dohas (Granthavali + Dohavali) · Ch 26
« Ch 25Ch 27 »

Kabir Dohas (Granthavali + Dohavali) · अध्याय 26

Kavita Kosh दोहावली — पृष्ठ ९

कबीर दोहावली / पृष्ठ ९

  1. Kabir 26.1Open verse →

    कुल खोये कुल ऊबरै, कुल राखे कुल जाय । राम निकुल कुल भेटिया, सब कुल गया बिलाय ॥

  2. Kabir 26.2Open verse →

    दुनिया के धोखे मुआ, चला कुटुम की कानि । तब कुल की क्या लाज है, जब ले धरा मसानि ॥

  3. Kabir 26.3Open verse →

    दुनिया सेती दोसती, मुआ, होत भजन में भंग । एका एकी राम सों, कै साधुन के संग ॥

  4. Kabir 26.4Open verse →

    यह तन काँचा कुंभ है, यहीं लिया रहिवास । कबीरा नैन निहारिया, नाहिं जीवन की आस ॥

  5. Kabir 26.5Open verse →

    यह तन काँचा कुंभ है, चोट चहूँ दिस खाय । एकहिं गुरु के नाम बिन, जदि तदि परलय जाय ॥

  6. Kabir 26.6Open verse →

    जंगल ढेरी राख की, उपरि उपरि हरियाय । ते भी होते मानवी, करते रंग रलियाय ॥

  7. Kabir 26.7Open verse →

    मलमल खासा पहिनते, खाते नागर पान । टेढ़ा होकर चलते, करते बहुत गुमान ॥

  8. Kabir 26.8Open verse →

    महलन माही पौढ़ते, परिमल अंग लगाय । ते सपने दीसे नहीं, देखत गये बिलाय ॥

  9. Kabir 26.9Open verse →

    ऊजल पीहने कापड़ा, पान-सुपारी खाय । कबीर गुरू की भक्ति बिन, बाँधा जमपुर जाय ॥

  10. Kabir 26.10Open verse →

    कुल करनी के कारने, ढिग ही रहिगो राम । कुल काकी लाजि है, जब जमकी धूमधाम ॥

  11. Kabir 26.11Open verse →

    कुल करनी के कारने, हंसा गया बिगोय । तब कुल काको लाजि है, चाकिर पाँव का होय ॥

  12. Kabir 26.12Open verse →

    मैं मेरी तू जानि करै, मेरी मूल बिनास । मेरी पग का पैखड़ा, मेरी गल की फाँस ॥

  13. Kabir 26.13Open verse →

    ज्यों कोरी रेजा बुनै, नीरा आवै छौर । ऐसा लेखा मीच का, दौरि सकै तो दौर ॥

  14. Kabir 26.14Open verse →

    इत पर धर उत है धरा, बनिजन आये हाथ । करम करीना बेचि के, उठि करि चालो काट ॥

  15. Kabir 26.15Open verse →

    जिसको रहना उतघरा, सो क्यों जोड़े मित्र । जैसे पर घर पाहुना, रहै उठाये चित्त ॥

  16. Kabir 26.16Open verse →

    मेरा संगी कोई नहीं, सबै स्वारथी लोय । मन परतीत न ऊपजै, जिय विस्वाय न होय ॥

  17. Kabir 26.17Open verse →

    मैं भौंरो तोहि बरजिया, बन बन बास न लेय । अटकेगा कहुँ बेलि में, तड़फि- तड़फि जिय देय ॥

  18. Kabir 26.18Open verse →

    दीन गँवायो दूनि संग, दुनी न चली साथ । पाँच कुल्हाड़ी मारिया, मूरख अपने हाथ ॥

  19. Kabir 26.19Open verse →

    तू मति जानै बावरे, मेरा है यह कोय । प्रान पिण्ड सो बँधि रहा, सो नहिं अपना होय ॥

  20. Kabir 26.20Open verse →

    या मन गहि जो थिर रहै, गहरी धूनी गाड़ि । चलती बिरयाँ उठि चला, हस्ती घोड़ा छाड़ि ॥

  21. Kabir 26.21Open verse →

    तन सराय मन पाहरू, मनसा उतरी आय । कोई काहू का है नहीं, देखा ठोंकि बजाय ॥

  22. Kabir 26.22Open verse →

    डर करनी डर परम गुरु, डर पारस डर सार । डरत रहै सो ऊबरे, गाफिल खाई मार ॥

  23. Kabir 26.23Open verse →

    भय से भक्ति करै सबै, भय से पूजा होय । भय पारस है जीव को, निरभय होय न कोय ॥

  24. Kabir 26.24Open verse →

    भय बिन भाव न ऊपजै, भय बिन होय न प्रीति । जब हिरदै से भय गया, मिटी सकल रस रीति ॥

  25. Kabir 26.25Open verse →

    काल चक्र चक्की चलै, बहुत दिवस औ रात । सुगन अगुन दोउ पाटला, तामें जीव पिसात ॥

  26. Kabir 26.26Open verse →

    बारी-बारी आपने, चले पियारे मीत । तेरी बारी जीयरा, नियरे आवै नीत ॥

  27. Kabir 26.27Open verse →

    एक दिन ऐसा होयगा, कोय काहु का नाहिं । घर की नारी को कहै, तन की नारी जाहिं ॥

  28. Kabir 26.28Open verse →

    बैल गढ़न्ता नर, चूका सींग रू पूँछ । एकहिं गुरुँ के ज्ञान बिनु, धिक दाढ़ी धिक मूँछ ॥

  29. Kabir 26.29Open verse →

    यह बिरियाँ तो फिर नहीं, मनमें देख विचार । आया लाभहिं कारनै, जनम जुवा मति हार ॥

  30. Kabir 26.30Open verse →

    खलक मिला खाली हुआ, बहुत किया बकवाद । बाँझ हिलावै पालना, तामें कौन सवाद ॥

  31. Kabir 26.31Open verse →

    चले गये सो ना मिले, किसको पूछूँ जात । मात-पिता-सुत बान्धवा, झूठा सब संघात ॥

  32. Kabir 26.32Open verse →

    विषय वासना उरझिकर जनम गँवाय जाद । अब पछितावा क्या करे, निज करनी कर याद ॥

  33. Kabir 26.33Open verse →

    हे मतिहीनी माछीरी! राखि न सकी शरीर । सो सरवर सेवा नहीं , जाल काल नहिं कीर ॥

  34. Kabir 26.34Open verse →

    मछरी यह छोड़ी नहीं, धीमर तेरो काल । जिहि जिहि डाबर धर करो, तहँ तहँ मेले जाल ॥

  35. Kabir 26.35Open verse →

    परदा रहती पदुमिनी, करती कुल की कान । घड़ी जु पहुँची काल की, छोड़ भई मैदान ॥

  36. Kabir 26.36Open verse →

    जागो लोगों मत सुवो, ना करूँ नींद से प्यार । जैसा सपना रैन का, ऐसा यह संसार ॥

  37. Kabir 26.37Open verse →

    क्या करिये क्या जोड़िये, तोड़े जीवन काज । छाड़ि छाड़ि सब जात है, देह गेह धन राज ॥

  38. Kabir 26.38Open verse →

    जिन घर नौबत बाजती, होत छतीसों राग । सो घर भी खाली पड़े, बैठने लागे काग ॥

  39. Kabir 26.39Open verse →

    कबीर काया पाहुनी, हंस बटाऊ माहिं । ना जानूं कब जायगा, मोहि भरोसा नाहिं ॥

  40. Kabir 26.40Open verse →

    जो तू परा है फंद में निकसेगा कब अंध । माया मद तोकूँ चढ़ा, मत भूले मतिमंद ॥

  41. Kabir 26.41Open verse →

    अहिरन की चोरी करै, करै सुई का दान । ऊँचा चढ़ि कर देखता, केतिक दुरि विमान ॥

  42. Kabir 26.42Open verse →

    नर नारायन रूप है, तू मति समझे देह । जो समझै तो समझ ले, खलक पलक में खोह ॥

  43. Kabir 26.43Open verse →

    मन मुवा माया मुई, संशय मुवा शरीर । अविनाशी जो न मरे, तो क्यों मरे कबीर ॥

  44. Kabir 26.44Open verse →

    मरूँ- मरूँ सब कोइ कहै, मेरी मरै बलाय । मरना था तो मरि चुका, अब को मरने जाय ॥

  45. Kabir 26.45Open verse →

    एक बून्द के कारने, रोता सब संसार । अनेक बून्द खाली गये, तिनका नहीं विचार ॥

  46. Kabir 26.46Open verse →

    समुझाये समुझे नहीं, धरे बहुत अभिमान । गुरु का शब्द उछेद है, कहत सकल हम जान ॥

  47. Kabir 26.47Open verse →

    राज पाट धन पायके, क्यों करता अभिमान । पड़ोसी की जो दशा, भई सो अपनी जान ॥

  48. Kabir 26.48Open verse →

    मूरख शब्द न मानई, धर्म न सुनै विचार । सत्य शब्द नहिं खोजई, जावै जम के द्वार ॥

  49. Kabir 26.49Open verse →

    चेत सवेरे बाचरे, फिर पाछे पछिताय । तोको जाना दूर है, कहैं कबीर बुझाय ॥

  50. Kabir 26.50Open verse →

    क्यों खोवे नरतन वृथा, परि विषयन के साथ । पाँच कुल्हाड़ी मारही, मूरख अपने हाथ ॥

  51. Kabir 26.51Open verse →

    आँखि न देखे बावरा, शब्द सुनै नहिं कान । सिर के केस उज्ज्वल भये, अबहु निपट अजान ॥

  52. Kabir 26.52Open verse →

    ज्ञानी होय सो मानही, बूझै शब्द हमार । कहैं कबीर सो बाँचि है, और सकल जमधार ॥

  53. Kabir 26.53Open verse →

    जोबन मिकदारी तजी, चली निशान बजाय । सिर पर सेत सिरायचा दिया बुढ़ापै आय ॥

  54. Kabir 26.54Open verse →

    कबीर टुक-टुक चोंगता, पल-पल गयी बिहाय । जिव जंजाले पड़ि रहा, दियरा दममा आय ॥

  55. Kabir 26.55Open verse →

    झूठे सुख को सुख कहै, मानत है मन मोद । जगत् चबैना काल का, कछु मूठी कछु गोद ॥

  56. Kabir 26.56Open verse →

    काल जीव को ग्रासई, बहुत कह्यो समुझाय । कहैं कबीर में क्या करूँ, कोई नहीं पतियाय ॥

  57. Kabir 26.57Open verse →

    निश्चय काल गरासही, बहुत कहा समुझाय । कहैं कबीर मैं का कहूँ, देखत न पतियाय ॥

  58. Kabir 26.58Open verse →

    जो उगै तो आथवै, फूलै सो कुम्हिलाय । जो चुने सो ढ़हि पड़ै, जनमें सो मरि जाय ॥

  59. Kabir 26.59Open verse →

    कुशल-कुशल जो पूछता, जग में रहा न कोय । जरा मुई न भय मुवा, कुशल कहाँ ते होय ॥

  60. Kabir 26.60Open verse →

    जरा श्वान जोबन ससा, काल अहेरी नित्त । दो बैरी बिच झोंपड़ा कुशल कहाँ सो मित्र ॥

  61. Kabir 26.61Open verse →

    बिरिया बीती बल घटा, केश पलटि भये और । बिगरा काज सँभारि ले, करि छूटने की ठौर ॥

  62. Kabir 26.62Open verse →

    यह जीव आया दूर ते, जाना है बहु दूर । बिच के बासे बसि गया, काल रहा सिर पूर ॥

  63. Kabir 26.63Open verse →

    कबीर गाफिल क्यों फिरै क्या सोता घनघोर । तेरे सिराने जम खड़ा, ज्यूँ अँधियारे चोर ॥

  64. Kabir 26.64Open verse →

    कबीर पगरा दूर है, बीच पड़ी है रात । न जानों क्या होयेगा, ऊगन्ता परभात ॥

  65. Kabir 26.65Open verse →

    कबीर मन्दिर आपने, नित उठि करता आल । मरहट देखी डरपता, चौडढ़े दीया डाल ॥

  66. Kabir 26.66Open verse →

    धरती करते एक पग, समुंद्र करते फाल । हाथों परबत लौलते, ते भी खाये काल ॥

  67. Kabir 26.67Open verse →

    आस पास जोधा खड़े, सबै बजावै गाल । मंझ महल से ले चला, ऐसा परबल काल ॥

  68. Kabir 26.68Open verse →

    चहुँ दिसि ठाढ़े सूरमा, हाथ लिये हाथियार । सबही यह तन देखता, काल ले गया मात ॥

  69. Kabir 26.69Open verse →

    हम जाने थे खायेंगे, बहुत जिमि बहु माल । ज्यों का त्यों ही रहि गया, पकरि ले गया काल ॥

  70. Kabir 26.70Open verse →

    काची काया मन अथिर, थिर थिर कर्म करन्त । ज्यों-ज्यों नर निधड़क फिरै, त्यों-त्यों काल हसन्त ॥

  71. Kabir 26.71Open verse →

    हाथी परबत फाड़ते, समुन्दर छूट भराय । ते मुनिवर धरती गले, का कोई गरब कराय ॥

  72. Kabir 26.72Open verse →

    संसै काल शरीर में, विषम काल है दूर । जाको कोई जाने नहीं, जारि करै सब धूर ॥

  73. Kabir 26.73Open verse →

    बालपना भोले गया, और जुवा महमंत । वृद्धपने आलस गयो, चला जरन्ते अन्त ॥

  74. Kabir 26.74Open verse →

    बेटा जाये क्या हुआ, कहा बजावै थाल । आवन-जावन होय रहा, ज्यों कीड़ी का नाल ॥

  75. Kabir 26.75Open verse →

    ताजी छूटा शहर ते, कसबे पड़ी पुकार । दरवाजा जड़ा ही रहा, निकस गया असवार ॥

  76. Kabir 26.76Open verse →

    खुलि खेलो संसार में, बाँधि न सक्कै कोय । घाट जगाती क्या करै, सिर पर पोट न होय ॥

  77. Kabir 26.77Open verse →

    घाट जगाती धर्मराय, गुरुमुख ले पहिचान । छाप बिना गुरु नाम के, साकट रहा निदान ॥

  78. Kabir 26.78Open verse →

    संसै काल शरीर में, जारि करै सब धूरि । काल से बांचे दास जन जिन पै द्दाल हुजूर ॥

  79. Kabir 26.79Open verse →

    ऐसे साँच न मानई, तिलकी देखो जाय । जारि बारि कोयला करे, जमते देखा सोय ॥

  80. Kabir 26.80Open verse →

    जारि बारि मिस्सी करे, मिस्सी करि है छार । कहैं कबीर कोइला करै, फिर दै दै औतार ॥

  81. Kabir 26.81Open verse →

    काल पाय जब ऊपजो, काल पाय सब जाय । काल पाय सबि बिनिश है, काल काल कहँ खाय ॥

  82. Kabir 26.82Open verse →

    पात झरन्ता देखि के, हँसती कूपलियाँ । हम चाले तु मचालिहौं, धीरी बापलियाँ ॥

  83. Kabir 26.83Open verse →

    फागुन आवत देखि के, मन झूरे बनराय । जिन डाली हम केलि, सो ही ब्योरे जाय ॥

  84. Kabir 26.84Open verse →

    मूस्या डरपैं काल सों, कठिन काल को जोर । स्वर्ग भूमि पाताल में जहाँ जावँ तहँ गोर ॥

  85. Kabir 26.85Open verse →

    सब जग डरपै काल सों, ब्रह्मा, विष्णु महेश । सुर नर मुनि औ लोक सब, सात रसातल सेस ॥

  86. Kabir 26.86Open verse →

    कबीरा पगरा दूरि है, आय पहुँची साँझ । जन-जन को मन राखता, वेश्या रहि गयी बाँझ ॥

  87. Kabir 26.87Open verse →

    जाय झरोखे सोवता, फूलन सेज बिछाय । सो अब कहँ दीसै नहीं, छिन में गयो बोलाय ॥

  88. Kabir 26.88Open verse →

    काल फिरे सिर ऊपरै, हाथों धरी कमान । कहैं कबीर गहु ज्ञान को, छोड़ सकल अभिमान ॥

  89. Kabir 26.89Open verse →

    काल काल सब कोई कहै, काल न चीन्है कोय । जेती मन की कल्पना, काल कहवै सोय ॥

  90. Kabir 26.90Open verse →

    काल काम तत्काल है, बुरा न कीजै कोय । भले भलई पे लहै, बुरे बुराई होय ॥

  91. Kabir 26.91Open verse →

    लेना है सो जल्द ले, कही सुनी मान । कहीं सुनी जुग जुग चली, आवागमन बँधान ॥

  92. Kabir 26.92Open verse →

    खाय-पकाय लुटाय के, करि ले अपना काम । चलती बिरिया रे नरा, संग न चले छदाम ॥

  93. Kabir 26.93Open verse →

    खाय-पकाय लुटाय के, यह मनुवा मिजमान । लेना होय सो लेई ले, यही गोय मैदान ॥

  94. Kabir 26.94Open verse →

    गाँठि होय सो हाथ कर, हाथ होय सी देह । आगे हाट न बानिया, लेना होय सो लेह ॥

  95. Kabir 26.95Open verse →

    देह खेह खोय जायगी, कौन कहेगा देह । निश्चय कर उपकार ही, जीवन का फल येह ॥

  96. Kabir 26.96Open verse →

    कहै कबीर देय तू, सब लग तेरी देह । देह खेह होय जायगी, कौन कहेगा देह ॥

  97. Kabir 26.97Open verse →

    देह धरे का गुन यही, देह देह कछु देह । बहुरि न देही पाइये, अकी देह सुदेह ॥

  98. Kabir 26.98Open verse →

    सह ही में सत बाटई, रोटी में ते टूक । कहैं कबीर ता दास को, कबहुँ न आवे चूक ॥

  99. Kabir 26.99Open verse →

    कहते तो कहि जान दे, गुरु की सीख तु लेय । साकट जन औ श्वान को, फेरि जवाब न देय ॥