Sant Seva ParishadSant Seva ParishadSSP · sant seva
← Verse view|📖 Kabir Dohas (Granthavali + Dohavali) · Ch 23
« Ch 22Ch 24 »

Kabir Dohas (Granthavali + Dohavali) · अध्याय 23

Kavita Kosh दोहावली — पृष्ठ ६

कबीर दोहावली / पृष्ठ ६

  1. Kabir 23.1Open verse →

    जाका गुरु है गीरही, गिरही चेला होय । कीच-कीच के धोवते, दाग न छूटे कोय ॥

  2. Kabir 23.2Open verse →

    गुरु मिला तब जानिये, मिटै मोह तन ताप । हरष शोष व्यापे नहीं, तब गुरु आपे आप ॥

  3. Kabir 23.3Open verse →

    यह तन विषय की बेलरी, गुरु अमृत की खान । सीस दिये जो गुरु मिलै, तो भी सस्ता जान ॥

  4. Kabir 23.4Open verse →

    बँधे को बँधा मिला, छूटै कौन उपाय । कर सेवा निरबन्ध की पल में लेय छुड़ाय ॥

  5. Kabir 23.5Open verse →

    गुरु बिचारा क्या करै, शब्द न लागै अंग । कहैं कबीर मैक्ली गजी, कैसे लागू रंग ॥

  6. Kabir 23.6Open verse →

    गुरु बिचारा क्या करे, ह्रदय भया कठोर । नौ नेजा पानी चढ़ा पथर न भीजी कोर ॥

  7. Kabir 23.7Open verse →

    कहता हूँ कहि जात हूँ, देता हूँ हेला । गुरु की करनी गुरु जाने चेला की चेला ॥

  8. Kabir 23.8Open verse →

    शिष्य पुजै आपना, गुरु पूजै सब साध । कहैं कबीर गुरु शीष को, मत है अगम अगाध ॥

  9. Kabir 23.9Open verse →

    हिरदे ज्ञान न उपजै, मन परतीत न होय । ताके सद्गुरु कहा करें, घनघसि कुल्हरन होय ॥

  10. Kabir 23.10Open verse →

    ऐसा कोई न मिला, जासू कहूँ निसंक । जासो हिरदा की कहूँ, सो फिर मारे डंक ॥

  11. Kabir 23.11Open verse →

    शिष किरपिन गुरु स्वारथी, किले योग यह आय । कीच-कीच के दाग को, कैसे सके छुड़ाय ॥

  12. Kabir 23.12Open verse →

    स्वामी सेवक होय के, मनही में मिलि जाय । चतुराई रीझै नहीं, रहिये मन के माय ॥

  13. Kabir 23.13Open verse →

    गुरु कीजिए जानि के, पानी पीजै छानि । बिना विचारे गुरु करे, परे चौरासी खानि ॥

  14. Kabir 23.14Open verse →

    सत को खोजत मैं फिरूँ, सतिया न मिलै न कोय । जब सत को सतिया मिले, विष तजि अमृत होय ॥

  15. Kabir 23.15Open verse →

    देश-देशान्तर मैं फिरूँ, मानुष बड़ा सुकाल । जा देखै सुख उपजै, वाका पड़ा दुकाल ॥

  16. Kabir 23.16Open verse →

    कबीर गुरु की भक्ति बिन, राजा ससभ होय । माटी लदै कुम्हार की, घास न डारै कोय ॥

  17. Kabir 23.17Open verse →

    कबीर गुरु की भक्ति बिन, नारी कूकरी होय । गली-गली भूँकत फिरै, टूक न डारै कोय ॥

  18. Kabir 23.18Open verse →

    जो कामिनि परदै रहे, सुनै न गुरुगुण बात । सो तो होगी कूकरी, फिरै उघारे गात ॥

  19. Kabir 23.19Open verse →

    चौंसठ दीवा जोय के, चौदह चन्दा माहिं । तेहि घर किसका चाँदना, जिहि घर सतगुरु नाहिं ॥

  20. Kabir 23.20Open verse →

    हरिया जाने रूखाड़ा, उस पानी का नेह । सूखा काठ न जानिहै, कितहूँ बूड़ा गेह ॥

  21. Kabir 23.21Open verse →

    झिरमिर झिरमिर बरसिया, पाहन ऊपर मेह । माटी गलि पानी भई, पाहन वाही नेह ॥

  22. Kabir 23.22Open verse →

    कबीर ह्रदय कठोर के, शब्द न लागे सार । सुधि-सुधि के हिरदे विधे, उपजै ज्ञान विचार ॥

  23. Kabir 23.23Open verse →

    कबीर चन्दर के भिरै, नीम भी चन्दन होय । बूड़यो बाँस बड़ाइया, यों जनि बूड़ो कोय ॥

  24. Kabir 23.24Open verse →

    पशुआ सों पालो परो, रहू-रहू हिया न खीज । ऊसर बीज न उगसी, बोवै दूना बीज ॥

  25. Kabir 23.25Open verse →

    कंचन मेरू अरपही, अरपैं कनक भण्डार । कहैं कबीर गुरु बेमुखी, कबहूँ न पावै पार ॥

  26. Kabir 23.26Open verse →

    साकट का मुख बिम्ब है निकसत बचन भुवंग । ताकि औषण मौन है, विष नहिं व्यापै अंग ॥

  27. Kabir 23.27Open verse →

    शुकदेव सरीखा फेरिया, तो को पावे पार । बिनु गुरु निगुरा जो रहे, पड़े चौरासी धार ॥

  28. Kabir 23.28Open verse →

    कबीर लहरि समुन्द्र की, मोती बिखरे आय । बगुला परख न जानई, हंस चुनि-चुनि खाय ॥

  29. Kabir 23.29Open verse →

    साकट कहा न कहि चलै, सुनहा कहा न खाय । जो कौवा मठ हगि भरै, तो मठ को कहा नशाय ॥

  30. Kabir 23.30Open verse →

    साकट मन का जेवरा, भजै सो करराय । दो अच्छर गुरु बहिरा, बाधा जमपुर जाय ॥

  31. Kabir 23.31Open verse →

    कबीर साकट की सभा, तू मति बैठे जाय । एक गुवाड़े कदि बड़ै, रोज गदहरा गाय ॥

  32. Kabir 23.32Open verse →

    संगत सोई बिगुर्चई, जो है साकट साथ । कंचन कटोरा छाड़ि के, सनहक लीन्ही हाथ ॥

  33. Kabir 23.33Open verse →

    साकट संग न बैठिये करन कुबेर समान । ताके संग न चलिये, पड़ि हैं नरक निदान ॥

  34. Kabir 23.34Open verse →

    टेक न कीजै बावरे, टेक माहि है हानि । टेक छाड़ि मानिक मिलै, सत गुरु वचन प्रमानि ॥

  35. Kabir 23.35Open verse →

    साकट सूकर कीकरा, तीनों की गति एक है । कोटि जतन परमोघिये, तऊ न छाड़े टेक ॥

  36. Kabir 23.36Open verse →

    निगुरा ब्राह्म्ण नहिं भला, गुरुमुख भला चमार । देवतन से कुत्ता भला, नित उठि भूँके द्वार ॥

  37. Kabir 23.37Open verse →

    हरिजन आवत देखिके, मोहड़ो सूखि गयो । भाव भक्ति समझयो नहीं, मूरख चूकि गयो ॥

  38. Kabir 23.38Open verse →

    खसम कहावै बैरनव, घर में साकट जोय । एक धरा में दो मता, भक्ति कहाँ ते होय ॥

  39. Kabir 23.39Open verse →

    घर में साकट स्त्री, आप कहावे दास । वो तो होगी शूकरी, वो रखवाला पास ॥

  40. Kabir 23.40Open verse →

    आँखों देखा घी भला, न मुख मेला तेल । साघु सो झगड़ा भला, ना साकट सों मेल ॥

  41. Kabir 23.41Open verse →

    कबीर दर्शन साधु का, बड़े भाग दरशाय । जो होवै सूली सजा, काँटे ई टरि जाय ॥

  42. Kabir 23.42Open verse →

    कबीर सोई दिन भला, जा दिन साधु मिलाय । अंक भरे भारि भेटिये, पाप शरीर जाय ॥

  43. Kabir 23.43Open verse →

    कबीर दर्शन साधु के, करत न कीजै कानि । ज्यों उद्य्म से लक्ष्मी, आलस मन से हानि ॥

  44. Kabir 23.44Open verse →

    कई बार नाहिं कर सके, दोय बखत करिलेय । कबीर साधु दरश ते, काल दगा नहिं देय ॥

  45. Kabir 23.45Open verse →

    दूजे दिन नहिं करि सके, तीजे दिन करू जाय । कबीर साधु दरश ते मोक्ष मुक्ति फन पाय ॥

  46. Kabir 23.46Open verse →

    तीजे चौथे नहिं करे, बार-बार करू जाय । यामें विलंब न कीजिये, कहैं कबीर समुझाय ॥

  47. Kabir 23.47Open verse →

    दोय बखत नहिं करि सके, दिन में करूँ इक बार । कबीर साधु दरश ते, उतरैं भव जल पार ॥

  48. Kabir 23.48Open verse →

    बार-बार नहिं करि सके, पाख-पाख करिलेय । कहैं कबीरन सो भक्त जन, जन्म सुफल करि लेय ॥

  49. Kabir 23.49Open verse →

    पाख-पाख नहिं करि सकै, मास मास करू जाय । यामें देर न लाइये, कहैं कबीर समुदाय ॥

  50. Kabir 23.50Open verse →

    बरस-बरस नाहिं करि सकै ताको लागे दोष । कहै कबीर वा जीव सो, कबहु न पावै योष ॥

  51. Kabir 23.51Open verse →

    छठे मास नहिं करि सके, बरस दिना करि लेय । कहैं कबीर सो भक्तजन, जमहिं चुनौती देय ॥

  52. Kabir 23.52Open verse →

    मास-मास नहिं करि सकै, उठे मास अलबत्त । यामें ढील न कीजिये, कहै कबीर अविगत्त ॥

  53. Kabir 23.53Open verse →

    मात-पिता सुत इस्तरी आलस्य बन्धू कानि । साधु दरश को जब चलैं, ये अटकावै आनि ॥

  54. Kabir 23.54Open verse →

    साधु चलत रो दीजिये, कीजै अति सनमान । कहैं कबीर कछु भेट धरूँ, अपने बित्त अनुमान ॥

  55. Kabir 23.55Open verse →

    इन अटकाया न रुके, साधु दरश को जाय । कहै कबीर सोई सन्तजन, मोक्ष मुक्ति फल पाय ॥

  56. Kabir 23.56Open verse →

    खाली साधु न बिदा करूँ, सुन लीजै सब कोय । कहै कबीर कछु भेंट धरूँ, जो तेरे घर होय ॥

  57. Kabir 23.57Open verse →

    सुनिये पार जो पाइया, छाजन भोजन आनि । कहै कबीर संतन को, देत न कीजै कानि ॥

  58. Kabir 23.58Open verse →

    कबीर दरशन साधु के, खाली हाथ न जाय । यही सीख बुध लीजिए, कहै कबीर बुझाय ॥

  59. Kabir 23.59Open verse →

    टूका माही टूक दे, चीर माहि सो चीर । साधु देत न सकुचिये, यों कशि कहहिं कबीर ॥

  60. Kabir 23.60Open verse →

    कबीर लौंग-इलायची, दातुन, माटी पानि । कहै कबीर सन्तन को, देत न कीजै कानि ॥

  61. Kabir 23.61Open verse →

    साधु आवत देखिकर, हँसी हमारी देह । माथा का ग्रह उतरा, नैनन बढ़ा सनेह ॥

  62. Kabir 23.62Open verse →

    साधु शब्द समुद्र है, जामें रत्न भराय । मन्द भाग मट्टी भरे, कंकर हाथ लगाय ॥

  63. Kabir 23.63Open verse →

    साधु आया पाहुना, माँगे चार रतन । धूनी पानी साथरा, सरधा सेती अन्न ॥

  64. Kabir 23.64Open verse →

    साधु आवत देखिके, मन में करै भरोर । सो तो होसी चूह्रा, बसै गाँव की ओर ॥

  65. Kabir 23.65Open verse →

    साधु मिलै यह सब हलै, काल जाल जम चोट । शीश नवावत ढ़हि परै, अघ पावन को पोट ॥

  66. Kabir 23.66Open verse →

    साधु बिरछ सतज्ञान फल, शीतल शब्द विचार । जग में होते साधु नहिं, जर भरता संसार ॥

  67. Kabir 23.67Open verse →

    साधु बड़े परमारथी, शीतल जिनके अंग । तपन बुझावै ओर की, देदे अपनो रंग ॥

  68. Kabir 23.68Open verse →

    आवत साधु न हरखिया, जात न दीया रोय । कहै कबीर वा दास की, मुक्ति कहाँ से होय ॥

  69. Kabir 23.69Open verse →

    छाजन भोजन प्रीति सो, दीजै साधु बुलाय । जीवन जस है जगन में, अन्त परम पद पाय ॥

  70. Kabir 23.70Open verse →

    सरवर तरवर सन्त जन, चौथा बरसे मेह । परमारथ के कारने, चारों धारी देह ॥

  71. Kabir 23.71Open verse →

    बिरछा कबहुँ न फल भखै, नदी न अंचय नीर । परमारथ के कारने, साधु धरा शरीर ॥

  72. Kabir 23.72Open verse →

    सुख देवै दुख को हरे, दूर करे अपराध । कहै कबीर वह कब मिले, परम सनेही साध ॥

  73. Kabir 23.73Open verse →

    साधुन की झुपड़ी भली, न साकट के गाँव । चंदन की कुटकी भली, ना बूबल बनराव ॥

  74. Kabir 23.74Open verse →

    कह अकाश को फेर है, कह धरती को तोल । कहा साध की जाति है, कह पारस का मोल ॥

  75. Kabir 23.75Open verse →

    हयबर गयबर सधन धन, छत्रपति की नारि । तासु पटतरा न तुले, हरिजन की परिहारिन ॥

  76. Kabir 23.76Open verse →

    क्यों नृपनारि निन्दिये, पनिहारी को मान । वह माँग सँवारे पीववहित, नित वह सुमिरे राम ॥

  77. Kabir 23.77Open verse →

    जा सुख को मुनिवर रटैं, सुर नर करैं विलाप । जो सुख सहजै पाईया, सन्तों संगति आप ॥

  78. Kabir 23.78Open verse →

    साधु सिद्ध बहु अन्तरा, साधु मता परचण्ड । सिद्ध जु वारे आपको, साधु तारि नौ खण्ड ॥

  79. Kabir 23.79Open verse →

    कबीर शीतल जल नहीं, हिम न शीतल होय । कबीर शीतल सन्त जन, राम सनेही सोय ॥

  80. Kabir 23.80Open verse →

    आशा वासा सन्त का, ब्रह्मा लखै न वेद । षट दर्शन खटपट करै, बिरला पावै भेद ॥

  81. Kabir 23.81Open verse →

    कोटि-कोटि तीरथ करै, कोटि कोटि करु धाय । जब लग साधु न सेवई, तब लग काचा काम ॥

  82. Kabir 23.82Open verse →

    वेद थके, ब्रह्मा थके, याके सेस महेस । गीता हूँ कि गत नहीं, सन्त किया परवेस ॥

  83. Kabir 23.83Open verse →

    सन्त मिले जानि बीछुरों, बिछुरों यह मम प्रान । शब्द सनेही ना मिले, प्राण देह में आन ॥

  84. Kabir 23.84Open verse →

    साधु ऐसा चाहिए, दुखै दुखावै नाहिं । पान फूल छेड़े नहीं, बसै बगीचा माहिं ॥

  85. Kabir 23.85Open verse →

    साधु कहावन कठिन है, ज्यों खांड़े की धार । डगमगाय तो गिर पड़े निहचल उतरे पार ॥

  86. Kabir 23.86Open verse →

    साधु कहावत कठिन है, लम्बा पेड़ खजूर । चढ़े तो चाखै प्रेम रस, गिरै तो चकनाचूर ॥

  87. Kabir 23.87Open verse →

    साधु चाल जु चालई, साधु की चाल । बिन साधन तो सुधि नाहिं साधु कहाँ ते होय ॥

  88. Kabir 23.88Open verse →

    साधु सोई जानिये, चलै साधु की चाल । परमारथ राता रहै, बोलै बचन रसाल ॥

  89. Kabir 23.89Open verse →

    साधु भौरा जग कली, निशि दिन फिरै उदास । टुक-टुक तहाँ विलम्बिया, जहँ शीतल शब्द निवास ॥

  90. Kabir 23.90Open verse →

    साधू जन सब में रमैं, दुख न काहू देहि । अपने मत गाड़ा रहै, साधुन का मत येहि ॥

  91. Kabir 23.91Open verse →

    साधु-साधु सब एक है, जस अफीम का खेत । कोई विवेकी लाल है, और सेत का सेत ॥

  92. Kabir 23.92Open verse →

    साधु सती औ सिं को, ज्यों लेघन त्यौं शोभ । सिंह न मारे मेढ़का, साधु न बाँघै लोभ ॥

  93. Kabir 23.93Open verse →

    साधु तो हीरा भया, न फूटै धन खाय । न वह बिनभ कुम्भ ज्यों ना वह आवै जाय ॥

  94. Kabir 23.94Open verse →

    साधू-साधू सबहीं बड़े, अपनी-अपनी ठौर । शब्द विवेकी पारखी, ते माथे के मौर ॥

  95. Kabir 23.95Open verse →

    सदा रहे सन्तोष में, धरम आप दृढ़ धार । आश एक गुरुदेव की, और चित्त विचार ॥

  96. Kabir 23.96Open verse →

    दुख-सुख एक समान है, हरष शोक नहिं व्याप । उपकारी निहकामता, उपजै छोह न ताप ॥

  97. Kabir 23.97Open verse →

    सदा कृपालु दु:ख परिहरन, बैर भाव नहिं दोय । छिमा ज्ञान सत भाखही, सिंह रहित तु होय ॥

  98. Kabir 23.98Open verse →

    साधु ऐसा चाहिए, जाके ज्ञान विवेक । बाहर मिलते सों मिलें, अन्तर सबसों एक ॥

  99. Kabir 23.99Open verse →

    सावधान और शीलता, सदा प्रफुल्लित गात । निर्विकार गम्भीर मत, धीरज दया बसात ॥ अगला भाग >>